जेके टायर रेसिंग : लालरुएजेला जाएंगे स्पेन, अनिंदिथ यूरो जेके 17 में चमके

कोयम्बटूर, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। मिजोरम के लालरुएजेला ने कारी मोटर स्पीडवे पर शनिवार को 20वीं जेके टायर एफएमएससीआई नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप-2017 के राउंड-3 में दूसरा स्थान हासिल करने के साथ स्पेन में होने वाले रोड टू मोटोजीपी के लिए टिकट हासिल कर लिया है।

15 साल के इस बाइकर ने पहले दिन अधिकतम 10 अंक हासिल किए और अपने कुल अंकों की संख्या 48 कर ली। दूसरे स्थान पर चल रहे लालनुनसांगा की तुलना में उनके खाते में 12 अंक अधिक हैं।

जहां तक यूरो जेके 17 रेस की बात है तो यहां खिताब के लिए हर किसी के लिए दरवाजा खुला है लेकिन अभी हालात यह हैं कि मौजूदा चैम्पियन आनंदिथ रेड्डी ने तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

हैदराबाद के आनंदिथ ने राउंड-3 की शुरुआत जब की थी तब विष्णु प्रसाद की तुलना में उनके खाते में एक अंक कम था। आनंदिथ ने रेस-2 में रिवर्स ग्रिड का पूरा फायदा उठाया और पोल-2 से रेस की शुरुआत करते हुए पहला स्थान हासिल कर अपने खाते में 10 अंक डाले।

अनिरुद्ध को गलत स्टार्ट के लिए 10 सेकेंड की पेनाल्टी भी लगी लेकिन इससे उनके मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ा और वह शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 15 सेकेंड आगे रहते हुए रेस जीतने में सफल रहे।

पहली रेस में भी उन पर पेनाल्टी लगा था क्योंकि वह येलो फ्लैग के दौरान ओवरटेक कर बैठे थे। पहली रेस में वह दूसरे स्थान से पांचवें स्थान पर खिसक गए थे। पहली रेस में आनंदिथ ने पांच अंक हासिल किया और दूसरी रेस में 10 अंक हासिल करते हुए अपनी स्थिति मजबूत की। रिकी कापो ने पहली रेस जीती थी जबकि आकाश गौड़ ने दूसरा स्थान पाया।

दूसरी तरफ, चेन्नई के विष्णु के लिए शनिवार का दिन दुर्भाग्यपूर्ण रहा। वह दोनों रेसों को पूरा नहीं कर सके और नतीजतन उनके खाते में एक भी अंक नहीं जुड़ पाया। इससे मुम्बई के नयन चटर्जी को फायदा हुआ और वह रेस-1 में तीसरा स्थान लेने में सफल रहे। नयन भी दूसरा रेस पूरा नहीं कर सके। इससे उनके शीर्ष पर आने की सम्भावनाओं को झटका लगा है।

सुजुकी गिक्सर कप में चेन्नई के जोसेफ मैथ्यू ने जीत का सिलसिला जारी रखा है। वह लगातार पांचवीं जीत हासिल करने में सफल रहे। मैथ्यू के 50 अंक हो गए हैं और उनके बाकी के प्रतिद्वंद्वी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं।

एलजीबी फार्मूला 4 में हालांकि काफी रोमांचक रेस हुई। इसमें कई बेहतरीन ओवरटेक हुए। कुछ निर्भीक डिफेंडिंग हुई और दो मौकों पर तो सेफ्टी कार को ट्रैक पर आना पड़ा।

कोल्हापुर के चित्तेश मंडोडी (एवालांच रेसिंग) ने शानदार तरीके से रेस जीती और अपना वर्चस्व कायम रखा। दिन की शुरुआत में मेंडोडी और प्रसाद (एमस्पोर्ट) के 42-42 अंक थे लेकिन मेंडोडी ने भारी दबाव के बीच शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493