इराक में विद्युत संयंत्र पर आतंकी हमला, 8 मरे

बगदाद, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी इराक में एक सरकारी बिजली केंद्र पर शनिवार को हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है।

बगदाद, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी इराक में एक सरकारी बिजली केंद्र पर शनिवार को हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, हमला सुबह उस वक्त हुआ, जब आत्मघाती हमलावरों ने सामरा शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित अल-जलसियाह बिजली केंद्र पर धावा बोल दिया। राजधानी बगदाद के उत्तर लगभग 125 किलोमीटर दूर हुए इस हमले में कम से कम 10 लोग घायल भी हो गए हैं।

मृतकों में विद्युत संयंत्र के छह कर्मचारी और दो सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

इस दौरान हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने सातों हमलावरों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने बाद में बिजली संयंत्र पर नियंत्रण कर लिया।

अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब चंद दिनों पूर्व इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने ताल अफार शहर और उसके आसपास के इलाके को आईएस आतंकवादियों से पूरी तरह मुक्त होने की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493