कैलिफोर्निया में लू से सैन फ्रांसिस्को में पारा रिकॉर्ड स्तर पर

सैन फ्रांसिस्को, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका का कैलिफोर्निया लू से झुलसा हुआ है, जिस वजह से सैन फ्रांसिस्को में पारा रिकॉर्ड ऊपरी स्तर तक चढ़ गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कैलिफोर्निया में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

अमेरिकी मौसम विभाग के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को में शुक्रवार को तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया जबकि शनिवार को यह 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया, “1874 के बाद यह वहां का सर्वाधिक उच्च तापमान है।”

मौसम विभाग ने सैन फ्रांसिस्को के शहर जैसे लिवरमोर में तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

सैक्रामेंटो में तापमान शुक्रवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493