बम को निष्क्रिय करने से पहले फ्रैंकफर्ट से 70 हजार लोगों को हटाया

बर्लिन, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में द्वितीय विश्वयुद्ध के एक बिना फटे बम को निष्क्रिय करने के लिए शहर के करीब 70,000 लोगों को यहां से सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया रविवार को शुरू की गई।

बम शहर में निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को मिला था।

‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह बम सहयोगी देशों की बमबारी के दौरान ब्रिटिश विमानों ने गिराया था। यह बम 1.4 टन वजनी है।

पुलिस ने बताया कि निकासी प्रक्रिया दो घंटे तक चलेगी।

यह बम 29 अगस्त को वेस्टेंड स्थित गोएथे यूनिवर्सिटी के पास जिस क्षेत्र में मिला है उसके आसपास के करीब 1.5 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा एहतियात बरती गई है। इस इलाके में बंडेसबैंक (सेंट्रल बैंक ऑफ जर्मनी), पुलिस मुख्यालय, हेसी रेडियो और टेलीविजन प्रसारण का मुख्यालय, पामेनगार्टेन वनस्पति उद्यान, दो अस्पताल और 20 वृद्धाश्रम हैं।

इस निकासी अभियान में एक हजार अग्निशामक और बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी सहायता कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493