सोनाक्षी ने की मुंबई समुद्र तट साफ करने की अपील

मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स से यहां के समुद्र तटों को साफ करने का आग्रह किया है।

सोनाक्षी ने रविवार को ट्विटर पर कार्यक्रम का एक पोस्टर साझा किया, जिस पर लिखा हुआ था, “ज्वाइन द सिटीजन्स (नागरिकों से जुड़ें).. गांधी स्टैचू, जुहू बीच, छह सितंबर।”

सोनाक्षी (30) ने ट्वीट किया, “उम्मीद है कि एक ऐसा दिन आएगा जब हम इसे गंदा नहीं करेंगे।”

इससे पहले पिछले महीने अभिनेत्री दिया मिर्जा अपने पति व निर्माता साहिल सिंघा के साथ इस पहल का हिस्सा बनते हुए नजर आई थी।

फिल्मों की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही अभय चोपड़ा निर्देशित थ्रिलर फिल्म ‘इत्तेफाक’ में नजर आएंगी।

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493