लिवाडिया (ग्रीस), 3 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के रोहन कपूर और कुहू गर्ग ने हेलास ओपन अंतर्राष्ट्रीय चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम कर लिया।
इस भारतीय जोड़ी ने रविवार को उत्कर्ष अरोड़ा और करिश्मा वाडकर की हमवतन जोड़ी को मात दी। रोहन और कुहू की जोड़ी ने उत्कर्ष और करिश्मा की जोड़ी को 35 मिनट तक चले करीबी मुकाबले में 21-19, 21-19 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath