सीरिया में अमेरिकी हवाई हमले में 14 मरे

दमिश्क, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। सीरिया के उत्तरी शहर रक्का में बीते 24 घंटों में अमेरिका के नेतृत्व में किए गए हवाई हमलों में 14 नागरिकों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सना के मुताबिक, रक्का के नेम को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए, जिससे बड़े पैमाने पर संपत्तियों का नुकसान हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पिछले महीने रक्का में हुए हवाई हमलों में 48 लोगों की मौत हो गई थी।

अमेरिका आईएस के चंगुल से रक्का को छुड़ाने के लिए कुर्दिश के नेतृत्व में सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) का समर्थन कर रहा है।

बीते दो महीने से चल रहे संघर्ष में एसडीएफ ने रक्का के 60 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493