नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धूप भरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आज दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”
दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्रता का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath