ल्यूसाने, 5 सितंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने सोमवार को अपने नए विपणन एवं संचार निदेशक डेल्फ नेस की घोषणा की है।
एफआईएच की रिलीज के अनुसार, डेल्फ जर्मनी के निवासी हैं। वह अक्टूबर में एफआईएच मुख्यालय में अपना पदभार संभालेंगे।
एफआईएच ने अपने एक बयान में कहा, “जर्मनी हॉकी महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अब खेल के विपणन, डिजिटल और संचार रणनीतियों के विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे।”
जर्मनी हॉकी महासंघ में भी वह संघ के विपणन, डिजिटल और संचार विभाग की जिम्मेदारी संभाल रखी थी।
dharmpath.com dharmpath