गायिका कैटी और अभिनेता ब्लूम साथ देखे गए

लॉस एंजिलस, 6 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिमी जगत की मशहूर गायिका कैटी पेरी को श्रम दिवस सप्ताह के दौरान यहां बीच पर अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम के साथ देखा गया।

कैलिफोर्निया के बीच पर एक साथ देखे जाने के बाद इन दोनों ने अपने बीच सुलह होने की अफवाओं को हवा दे दी है।

मार्च, 2017 में अलग होने के बाद इन दोनों को एक महीने में दो बार एक साथ देखा जा चुका है।

सूत्रों ने ईओऑनलाइन को बताया, “कैटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम वापस एक साथ आ गए हैं। वह दोनों एक-दूसरे को प्यार करना बंद नहीं कर सकते। वह अपने बीच के रिश्ते को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।”

सूत्रों ने आगे बताया, “वह धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन उन्हें साथ में रहना और घूमना बहुत पसंद है। वह अभी साथ है और उन्हें अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए कुछ समय चाहिए।”

सूत्रों ने यह भी कहा कि इन सितारों ने अपने रिश्ते के बारे में मीडिया को किसी प्रकार के बयान देने से इनकार किया है, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों इस बारे में जानकारी है।

इन दोनों के बीच सुलह होने की अफवाहों को तब हवा मिली, जब इन्हें 12 अगस्त को गायक एड शीरन के कार्यक्रम में देखा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493