नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह धूपभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और शाम के बाद हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।”
दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्रता का स्तर 72 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।
dharmpath.com dharmpath