कोलंबिया के खिलाफ ब्राजील की मुख्य टीम में फिर्मिनो, फर्नादिन्हो

मानाउस, 6 सितंबर (आईएएनएस)। लीवरपूल के फारवर्ड रोबटरे फिर्मिनो और मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर फर्नादिन्हो को कोलंबिया के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए ब्राजील की मुख्य टीम में शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मनौस में अंतिम प्रशिक्षण सत्र के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम के साथ अभ्यास किया।

ब्राजील ने पहले से ही अगले साल रूस में आयोजित होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट के लिए प्रवेश हासिल कर लिया है।

दक्षिण अमेरिकी टीमों की सूची में ब्राजील 36 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है, वहीं कोलंबिया दूसरे स्थान पर है।

इस सूची में शीर्ष चार टीमें ही अगले साल होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट के क्वालीफाई कर पाएंगी। इसके बाद पांचवें स्थान पर रहने वाली टीमों को प्लेऑफ के मुकाबले खेलने होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493