विश्व कप क्वालीफायर में बोलीविया से हारा चिली

ला पाज (बोलीविया), 6 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व कप क्वालीफायर में बोलीविया से मिली हार के बाद चिली की विश्व कप में प्रवेश की उम्मीदें समाप्त होती नजर आ रही हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, चिली अगर सीधे तौर पर विश्व कप में प्रवेश हासिल नहीं कर पाया, तो उसके पास केवल प्लेऑफ से प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रह जाएंगी।

बोलीविया ने मंगलवार रात को खेले गए मैच में चिली को 1-0 से मात दी। हालांकि, बोलीविया विश्व कप में प्रवेश की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है।

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच का मुकाबला गोलरहित रहा। इसके बाद दूसरे हाफ में बोलीविया के लिए जुआन कार्लोस आर्स (58वें मिनट) ने गोल किया।

इस गोल से मिली बढ़त को बोलीविया ने अंत तक बनाए रखा और 1-0 से जीत हासिल की।

दक्षिण अमेरिकी जोन में चिली 10 टीमों की सूची में छठे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493