देश के सभी लोगों के संरक्षण के लिए काम कर रही है म्यांमार सरकार : सू की

यांगून, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। म्यांमार की विदेश मंत्री आंग सान सू की ने रखाइन राज्य में चल रही हिंसा के संदर्भ में पहली प्रतिक्रिया दी है। इस हिसा में अब तक कम से कम 400 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,20,000 रोहिंग्या मुसलमानों को पलायन करना पड़ा है।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता जीत चुकीं सू की ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को फोन पर वार्ता के दौरान बताया, “उनकी (सू की) सरकार सुनिश्चित कर रही है कि देश के सभी नागरिक अपने अधिकारों के संरक्षण के हकदार हो।”

यह जानकारी म्यांमार की सूचना समिति द्वारा बुधवार को जारी बयान में दी गई।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, रखाइन राज्य में चल रहे मानवीय संकट के संबंध में उचित कार्रवाई नहीं करने को लेकर सू की की चौतरफा आलोचना हो रही है, जो दस लाख से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमानों का घर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493