मेघन मर्कले ने प्रिंस हैरी संग प्यार कबूल किया

लॉस एंजेलिस, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेघन मर्कले ने प्रिंस हैरी के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए कहा कि वे प्यार से खुश हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘सुट्स’ स्टार ने वैनिटी फेयर के अक्टूबर अंक में 32 वर्षीय प्रिंस हैरी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। नवंबर में हैरी द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद उन्होंने पहली बार यह बात स्वीकार की है।

मेघन मर्कले ने कहा, “मैं आपको बता सकती हूं कि दिन ढलने के साथ ही मुझे लगता है कि यह वाकई सरल है। हम दोनों प्यार में हैं और खुश हैं।”

उन्होंने कहा, “हम खबर आने से पूर्व छह महीने पहले से एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे थे और उस दौरान मैंने काम का आनंद लिया और लोगों की धारणा बदली। मैं अब भी वही हूं जो थी और मैंने खुद कभी अपने रिश्ते को परिभाषित नहीं किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493