लॉस एंजेलिस, 6 सितंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता जिमी फैलन ने ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन’ हरिकेन हार्वे राहत कोष में 10 लाख डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह कोष ह्यूस्टन टेक्सन्स फुटबॉल खिलाड़ी जे.जे. वॉट ने स्थापित किया है।
‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, जिमी ने यह घोषणा मंगलवार रात शो के एक एपिसोड में की। इस कोष में अब तक 2 करोड़ डॉलर तक जमा हो गए हैं।
आमतौर पर मजाकिया अंदाज में रहने वाले जिमी शो के दौरान पिछले सप्ताह दक्षिणी टेक्सास में हुई त्रासदी का जिक्र करने के दौरान दुखी नजर आए।
उन्होंने कहा, “पिछले सप्ताह हमने टेक्सास राज्य में हार्वे तूफान के विनाशकारी प्रभाव को देखा। इस त्रासदी के दौरान हालांकि हमने कुछ अच्छी चीजें भी देखीं।”
उन्होंने कहा, “हमने देखा कि अलग-अलग समुदाय एक साथ जुड़े। पड़ोसियों ने अपने पड़ोसियों की मदद की। अजनबियों ने अजनबियों की मदद की। कई हीरो जैसे मैट्रेस मैक जिन्होंने अपनी दुकानों व शोरूम को जरूरतमंद लोगों को शरण देने के लिए खोल दीं।”
dharmpath.com dharmpath