केंद्र सरकार ने केजी बेसिन से गैस उत्पादन लक्ष्य से कम रहने के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 57 करोड़ 90 लाख डालर का ताज़ा जुर्माना लगाया है.समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार एक अप्रैल, 2010 से चार वित्तवर्षों में लक्ष्य से कम उत्पादन के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज पर लगाया गया जुर्माना अब 2.376 अरब डॉलर तक पहुंच गया है.पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में सोमवार को यह जानकारी दी.
dharmpath.com dharmpath