दिल्ली : शास्त्री कोचिंग सेंटर ने विकासपुरी को 5 विकेट से हराया

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। सातवें बुधराम राजपूत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2017 के पांचवें मुकाबले में बुधवार को एल. बी. शास्त्री कोचिंग सेंटर ने विकासपुरी क्रिकेट कोचिंग सेंटर को पांच विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए एल.बी. शास्त्री कोचिंग सेंटर ने संजय कन्नौजिया (59) और जतीन कुमार (57) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 44.1 ओवरों मे 212 रन बनाए। इस लक्ष्य को विकासपुरी कोचिंग सेंटर ने 31.5 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विकासपुरी कोचिंग सेंटर ने रितिक गर्ग (56), जावंद सिंह (54) की पारियों कि मदद से लक्ष्य को बिना किसी परेशानी के हासिल कर लिया।

एल. बी. शास्त्री कोचिंग सेंटर की ओर से रोहित चौहान ने 6 ओवरों मे 44 रन देकर तीन और रोहित सैनी ने 4 ओवरों में 21 रन देकर दो विकेट लिए। सूर्यकांत चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493