कश्मीर के 2 पत्थरबाजों 10 दिनों की एनआईए हिरासत

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर के दो कथित पत्थरबाजों को एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को 10 दिनों के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया।

बंद कमरे में चली सुनवाई के दौरान, जिला न्यायाधीश पूनम बाम्बा ने एनआईए को कुलगाम के जावेद अहमद बट और पुलवामा के कामरान से 16 सितंबर तक पूछताछ करने की इजाजत दे दी है।

एनआईए ने कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने के लिए आतंकवादी फंडिंग मामले में चल रही जांच के सिलसिले में मंगलवार को कश्मीर से दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493