बंगाल में फर्जी दंत चिकित्सक गिरफ्तार

कोलकाता, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले की पुलिस की सीआईडी ने बुधवार को एक फर्जी दंत चिकित्सक को गिरफ्तार किया।

सीआईडी ने ट्वीट कर कहा कि सीआईडी टीम ने बारासात से प्रिंस बासु मलिक नाम के फर्जी दंत चिकित्सक को गिरफ्तार किया है।

पिछले कुछ महीनों में राज्य से कई फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है।

3 मई को फर्जी डॉक्टरों का एक रैकेट सामने आया था जब सीआईडी ने उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार और उत्तर दिनाजपुर जिलों में सरकारी अस्पतालों में कार्यरत दो चिकित्सकों को गिरफ्तार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493