उप्र : मां संग गंगा स्नान को आए 3 मासूम डूबे, 2 की मौत

ककवन थाने के गांव रामपुर नरुआ में निवासी सर्वेश पाल की पत्नी गीता बुधवार को खेरेश्वर घाट पर अपने तीन बच्चों राखी (12), उमा (10) और सूरज (7) के साथ गंगा स्नान के लिए आई। उन्होंने तीनों बच्चों को नहलाया और खाट पर खड़ा कर खुद नहाने लगी। इसी बीच गीता का पैर फिसला और वह डूबने लगी। मां को डूबता देख बच्चे चिल्लाने लगे और मां को बचाने तीनों गंगा में डूब गए। वहीं बच्चों की आवाज सून कर वहां मौत व्यक्ति ने गीता को डूबने से बचा लिया। लेकिन इस बीच तीनों मासूम पानी में डूब गए।

शोर मचने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी और खुद गोताखोरों की मदद से दो बच्चों- उमा और सूरज को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया, जहां सूरज को मृत घोषित कर दिया गया और उमा को रेफर कर दिया गया, जहां उसको भी मृत घोषित कर दिया गया। गोताखोर राखी की तलाश में जुटे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493