उप्र: हमीरपुर में 80 साल के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

हमीरपुर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले में बुधवार रात घर के बाहर सो रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने गुरुवार को बताया, “छानी थाना क्षेत्र के रूरीपुरा गांव में बुधवार की रात रामपाल (80) अपने घर के बाहर सो रहा था। परिजनों ने सुबह उनका शव चारपाई पर पड़ा पाया। मृतक के सीने में गोली लगने का निशान है।”

पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने मृतक के परिजनों के हवाले से बताया, “मृतक के परिजनों को गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी, जबकि उनके एक पड़ोसी ने आधीरात में गोली चलने की आवाज सुनी थी।”

उन्होंने बताया कि मृतक के भाई रोशन सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मृतक चार भाई हैं – रामपाल, दिग्विजय, रोशन व रामलाखन सिंह, इनमें दिग्विजय सिंह की शादी हुई थी। इस गांव में 38 साल पहले एक व्यक्ति की हत्या हुई थी, जिसमें सभी भाई आरोपी थे लेकिन अदालत से बरी होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी।

पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493