श्रीनगर : ग्रेनेड विस्फोट में एक की मौत, 5 घायल (लीड-1)

श्रीनगर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी में गुरुवार को हुए ग्रेनेड विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में ग्रेनेड फेंकने वाला व्यक्ति भी शामिल है।

पुलिस ने कहा कि एक आतंकवादी ने जहांगीर चौक इलाके से गुजर रहे सुरक्षा बलों के वाहन पर ग्रेनेड फेंका जोकि सड़क पर ही फट गया। इसमें हथगोला फेंकने वाला व्यक्ति व पांच राहगीर घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विस्फोट सचिवालय के पास हुआ जहां मुख्यमंत्री, उनके कैबिनेट सहयोगियों व शीर्ष नौकरशाहों के दफ्तर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493