उप्र: विवाहिता ने फांसी लगाई, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

बांदा, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंड़ा थाना के कैरी गांव में गुरुवार शाम एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका के मायके पक्ष की तरफ से ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष के.पी. दुबे ने बताया कि विवाहिता वसुधा (20) का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका बरामद किया गया है। मृतका की मां गुड़िया की तहरीर के आधार पर उसके पति राम सिंह, चाचा ससुर नरेंद्र और सास के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर गला घोट कर हत्या करने के बाद शव फांसी पर लटकाने का मामला दर्ज किया गया है।

दुबे ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है। अभी हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493