श्रीनगर, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग कस्बे में पत्थरबाजी कर रहे युवकों की भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने पुलिस वाहन में भी आग लगा दी।
पुलिस ने कहा, “शरारती तत्वों ने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करते समय दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।”
म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के कथित उत्पीड़न के मुद्दे पर जुमे की नमाज के बाद यह विरोध प्रदर्शन हुआ।
इस दौरान जब सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन रोकने की कोशिश तो नाराज युवक सुरक्षा बलों से भिड़ गए।
dharmpath.com dharmpath