उप्र : भदोही में शिवगंगा एक्सप्रेस का इंजन बोगी छोड़कर भागा (फोटो सहित)

घटना पूर्वाह्न् लगभग 10.50 बजे हुई। ट्रेन इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ जा रही थी। हालांकि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही। बाद में कैरेज स्टॉप के जरिए इंजन और बोगी को जोड़कर 11.06 मिनट पर ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया गया। देश में हाल के दिनों में रेलगाड़ियों के बेपटरी होने की कई घटनाएं हुई हैं। यहां भी बड़ा हादसा होता, अगर ट्रेन पटरी से उतर जाती।

नई दिल्ली से चलकर शिवगंगा एक्सप्रेस (12560) वाराणसी आ रही थी। ट्रेन का स्टॉपेज इलाहाबाद के बाद सीधे वाराणसी है। भदोही जिले के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं है। सुबह ट्रेन जब स्टेशन को पार किया, लेकिन 500 मीटर जाने के बाद इंजन की कपलिंग टूट गई, जिस वजह से इंजन बोगी से अलग हो गया।

यह हादसा किशनदेवपुर गांव के पास किलोमीटर संख्या (269/06) पर हुआ। चालक कमला प्रसाद ने बताया कि इंजन अनकपल होने के बाद लोड कम हो गया, जिस कारण इंजन काफी तेजी से दूर निकल गया। उन्होंने इसकी जानकारी ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन को दी। वहां से आए कैरेज स्टाफ ने इंजन की टूटी हुई कपलिंग को बोगी से जोड़ा, इसके बाद गाड़ी को वाराणसी के लिए रवाना किया गया।

हाल के दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में ट्रेनों के बेपटरी होने की कई घटनाएं हुई हैं। इसको देखते हुए यात्रियों में घबराहट थी। हादसा टलने पर उनके चेहरे पर सकून देखा गया। एक दिन पहले ही सोनभद्र में एक ट्रेन पटरी से उतरी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493