ट्रंप का आतंकवाद से एकजुट होकर निपटने पर जोर

वाशिंगटन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर के अमीर शेख तमिम बिन हमाद अल-थानी से फोन पर बात कर आतंकवाद से एकजुट होकर निपटने पर जोर दिया।

ट्रंप ने शुक्रवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “यदि मैं कतर, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के बीच मध्यस्थता में मदद कर सकता हूं। मैं ऐसा करना चाहूंगा।”

ट्रंप ने गुरुवार को हुई इस बातचीत के दौरान आतंकवादी संगठनों के वित्तपोषण में कटौती करने और चरमपंथी विचारधारा से निपटने पर जोर दिया।

ट्रंप ने कतर और मध्य पूर्व के अन्य देशों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की इच्छा जताई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493