जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर (लीड-1)

श्रीनगर, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले के एक गांव में छिपे हुए आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार को हो रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया।

गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स और राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने रेबन गांव को चारो ओर से घेर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “खुद को चारों ओर से घिरा देख आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ अभी भी जारी है।”

प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है।

क्षेत्र में किसी भी तरह के दुष्प्रचार को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493