उप्र : दुकान में घुसा ट्रक, 3 की मौत

नंदगंज थाना क्षेत्र के खांवपुर देवकली निवासी विनोद बनवासी अपने दो बच्चों कुसुम (5) व अर्जुन (5) और पत्नी फुला देवी के साथ पहाड़पुर चट्टी पर साइकिल ठीक करवा रहा था। तभी गाजीपुर से वाराणसी की तरफ जा रहा अनियंत्रित ट्रक साइकिल की दुकान में जा घुसा।

ट्रक की चपेट में आने से विनोद बनवासी और उनके दोनों बच्चों कुसुम और अर्जुन की मौके पर मौत हो गई और पत्नी फुला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की खबर मिलते ही नंदगंज एसओ रविंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और शवों को ट्रक के नीचे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना से आक्रोशित ग्रामवासियों ने राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिस पर थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझाया और जाम खुलवाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493