उप्र : शादी से मना करने पर ममेरी बहन को गोली मारी, मौत

शाहजहांपुर, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के खजुरी गांव में शादी से मना करने पर फुफेरे भाई ने अपनी ममेरी बहन की गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (कलान) बलदेव सिंह ने शनिवार को बताया, “खजुरी गांव निवासी कर्मचन्द्र की पुत्री कुमारी प्रियंका (15) की उसके फुफेरे भाई पुष्पेन्द्र (22) ने शनिवार सुबह उसकी कनपटी पर तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया।”

सिंह ने कहा, “हत्या की वजह मृतका का शादी करने से मना करना बताया गया है। आरोपी बदायूं जिले के उसहैत थाना के मिड़ई नगला गांव का निवासी है और मृतका का फुफेरा भाई है। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493