बुधराम मेमोरियल टूर्नामेंट : रोहित, कुलदीप की बदौलत जीता महादेव देसाई क्लब

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। महादेव देसाई क्लब ने यहां खेले जा रहे सातवें बुधराम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को रोहित दुआ और कुलदीप ठाकुर के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर रोहतक क्रिकेट क्लब को 18 रनों से हरा दिया।

रोहित को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महादेव देसाई फरीदाबाद ने 40 ओवरों में आठ विकेट खोकर 223 रन बनाए जिसमे प्रशांत चंडीला ने 50, रोहित ने 39 और कुलदीप ने नाबाद 31 रनों का योगदान दिया। नीरज और अंकित को दो-दो विकेट मिले।

224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतक क्रिकेट क्लब की टीम यह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 38.4 ओवरों में 205 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। उसकी तरफ से आशीष सैनी ने 75 रनों की पारी खेली जबकि विवेक कुमार ने 41 रनों का योगदान दिया। लेकिन इन दोनों का संघर्ष रोहित और कुलदीप की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने असफल साबित हुआ।

रोहित ने चार विकेट अपने नाम किए। कुलदीप ने दो विकेट लिए। आयुष भट्ट को तीन सफलताएं मिलीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493