कश्मीर : आतंकी हमले में कांस्टेबल की मौत, 2 घायल

श्रीनगर, 9 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले के दौरे से एक दिन पहले शनिवार को शहर में आतंकवादियों द्वारा किए गए एक हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिसकर्मी अनंतनाग बस अड्डे पर अपनी ड्यूटी पर तैनात था, जब उसपर आतंकवादियों ने हमला किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमले में कॉन्सटेबल इम्तियाज अहमद की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।” उन्होंने कहा कि घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब राजनाथ राज्य के चार दिवसीय दौरे पर हैं। राजनाथ रविवार को अनंतनाग पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को संबोधित करेंगे और जिले के खानाबाल इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को संबोधित करने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493