देश की 150 नदियां प्रदूषित, महाराष्ट्र सबसे आगे

imagesनई दिल्ली। देश के 27 राज्यों में कुल 150 नदियां प्रदूषण की चपेट में हैं, जिनमें सर्वाधिक 28 नदियां महाराष्ट्र में हैं। पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि राज्यवार प्रदूषित नदियों की सूची में पहले स्थान पर महाराष्ट्र है जहां 28 नदियां प्रदूषित हैं। 

दूसरे स्थान पर गुजरात है जहां ऐसी 19 नदिया हैं। सूची में 12 प्रदूषित नदियों के साथ उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर हैं। कर्नाटक में 11 नदियां प्रदूषित नदियों की सूची में है, जबकि मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु प्रत्येक में नौ राजस्थान पांच और झारखंड में तीन नदियां इस सूची में है। 

सूची में उत्तराखंड और हिमाचल की तीन-तीन नदियां शामिल हैं। दिल्ली में एक ही नदी बहती है और वह भी इस सूची में शामिल है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना और राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण के अंतर्गत 10716.45 करोड़ रुपए की अनुमोदित लागत से 21 राज्यों के 199 शहरों की 42 नदियां शामिल है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493