मनमोहन सिंह की अगुवाई में कांग्रेस का दल जम्मू पहुंचेगा

जम्मू, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह रविवार को जम्मू पहुंचेंगे।

वह राज्य में शांति बहाली के प्रयासों के तहत पार्टी के नीति नियोजन समूह का नेतृत्व करेंगे।

जम्मू में मनमोहन सिंह के पहुंचने को लेकर यहां सुरक्षा एवं व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

राज्य में स्थाई तौर पर शांति की बहाली के लिए विभिन्न तरीकों पर विचार करने की दिशा में सिंह विभिन्न राजनीतिक दलों और स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री के साथ इस दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी और करण सिंह भी हैं।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह समूह रविवार को कांग्रेस विधायकों और अन्य नेताओं से राज्य के गेस्ट हाउस में मुलाकात करेगा।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, “यह समूह नागरिक समाज संगठनों के 25 प्रतिनिधियों और राज्य में मुख्यधारा की विपक्षी पार्टियों से भी मुलाकात करेगा।”

सूत्रों के मुताबिक, “इस प्रतिनिधिमंडल में जम्मू बार संघ, वाणिज्य एवं उद्योग संगठन, कश्मीरी पंडित शरणार्थी और पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी के सदस्य हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493