..जब पैसे के लिए निकोल शेर्जिगर ने खून तक बेचा

लॉस एंजेलिस, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका-गीतकार निकोल शेर्जिंगर पैसा कमाने के लिए अपना खून बेचा करती थीं।

लॉस एंजेलिस, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका-गीतकार निकोल शेर्जिंगर पैसा कमाने के लिए अपना खून बेचा करती थीं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘पुसीकैट डॉल्स’ बैंड की पूर्व गायिका का परिवार उनके कॉलेज की पढ़ाई का खर्च उठाने में सक्षम नहीं था, इसलिए उन्होंने कम पैसे वाली नौकरी तक की ताकि कुछ आमदनी हो सके।

शेर्जिगर (39)ने ‘कॉस्मोपॉलिटन’ मैगजीन को बताया, “कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए मैंने मेकअप काउंटर पर काम करने से लेकर मैकेरोनी ग्रिल नाम के इतालवी रेस्तरां में ओपेरा तक गाया। कॉलेज में मैं सबसे गरीब लड़की हुआ करती थी और पैसे कमाने के लिए अपना खून तक बेचती थी।”

गायिका जिस तरह से अपने सपनों को पूरा किया उन्हें इस पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि उनका परिवार उनके लिए गायन या नृत्य सीखने का खर्च नहीं उठा सकता था।

शेर्जिगर ने कहा कि वह अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं, लेकिन गरीबी के चलते उनका परिवार उन्हें कार खरीद कर नहीं दे सका या उनकी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सका, उन्होंने काम करके अपने सपनों को पूरा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493