लालकुआं-कानपुर-अनवरगंज सहित 3 ट्रेन निरस्त

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि रेल प्रशासन ने तीन विशेष गाड़ियों की औसत उपयोगिता अत्यंत कम होने के कारण इन्हें निरस्त करने का निर्णय लिया है।

संजय ने कहा कि इस फैसले के तहत 05059/05060 लालकुआं-कानपुर अनवरगंज-लालकुआं त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस 15 सितम्बर से निरस्त रहेगी। वहीं 05055/05056 रामनगर-मथुरा-रामनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 15 सितंबर और 05063/05064 मथुरा-लालकुआं-मथुरा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 16 सितम्बर से निरस्त रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493