नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह आंशिक बदली छाई रही और यहां का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह आंशिक बदली छाई रही और यहां का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, “दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”
दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath