बिहार में जद (यू) नेता की गोली मारकर हत्या

बिहारशरीफ, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जनता दल (युनाइटेड) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

बिहारशरीफ, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जनता दल (युनाइटेड) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

वह प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के अध्यक्ष भी थे।

पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जद (यू) नेता और गोरायपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुबोध प्रसाद सोमवार रात मोटरसाइकिल से अपने एक मित्र के साथ नगरनौसा बाजार से घर लौट रहे थे, तभी बढीहा रोड पर काठी पुल के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

सुबोध दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष चुने गए थे। सुबोध बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिले नालंदा में पार्टी से काफी दिनों से जुड़े हुए थे। जद (यू) के नगरनौसा प्रखंड अध्यक्ष रह चुके सुबोध वर्तमान समय में पार्टी के जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493