बुसान फिल्म महोत्सव में ‘इन द शैडोज’ का प्रीमियर

मुंबई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता मनोज वाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘इन द शैडोज’ का प्रीमियर 22वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) में किया जाएगा।

मुंबई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता मनोज वाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘इन द शैडोज’ का प्रीमियर 22वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) में किया जाएगा।

मनोज ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “‘इन द शैडोज’ का प्रीमियर बुसान फिल्म महोत्सव में होगा। पूरी टीम के लिए अच्छी खबर। दिपेश जैन, शुचि जैन, रणवीर शौरी।”

फिल्म में ऑस्कर बेल्जियम के नामांकित अभिनेता लौरा वलिन्र्डेन के साथ ही रणवीर शौरी, नीरज काबी और शहाना गोस्वामी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

बीआईएफएफ 12 से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगा।

मनोज फिल्मकार नीरज पांडे की आगामी फिल्म ‘अय्यारी’ में भी दिखाई देंगे। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक सेना अधिकारी के रूप में हैं।

पांडे इससे पहले ‘ए वेडनसडे’, ‘स्पेशल 26’ और ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

‘अय्यारी’ अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493