जानकारी के अनुसार, रामपुर कुर्मी गांव के चंदर पटेल के धान के खेत पर करीब 10 फुट लंबा अजगर सांप नील गाय के बच्चे को निगल रहा था। मंगलवार दोपहर बाद बटाईदार कल्लू कोरी धान निराने पहुंचा। यह दृष्य देखते ही कल्लू ने शोर मचाया तो ग्रामीणों को भनक लगते ही देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष इकठ्ठा हो गए। ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर किसी तरह नील गाय के बच्चे को अजगर के चंगुल से बाहर किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस और वन विभाग की टीम रमेश सिंह गोपाल मौके पर पहुंचे और किसी तरह अजगर को बोरे में डालकर चांदपुर के जंगल में छोड़ आए।
dharmpath.com dharmpath