गाजीपुर-वैष्णो देवी के बीच साप्ताहिक ट्रेन 28 से

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया, “यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। 14612 वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी का संचालन वैष्णो देवी कटरा से 28 सितंबर से तथा 14611 गाजीपुर सिटी-वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी का संचालन गाजीपुर सिटी से 29 सितंबर से किया जाएगा।”

उन्होंने बताया, “14611 गाजीपुर सिटी-वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी से प्रत्येक शुक्रवार को 08.15 बजे चल कर दूसरे दिन 12.30 बजे वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में 14612 वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस वैष्णो देवी कटरा से प्रत्येक गुरुवार को 05.40 बजे चलेगी 06.30 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493