‘माइ येलो टेबल’ के तीसरे सत्र की मेजबानी करेंगे कुणाल कपूर

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। शेफ कुणाल कपूर टीवी शो ‘माइ येलो टेबल’ के तीसरे संस्करण की मेजबानी करेंगे।

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। शेफ कुणाल कपूर टीवी शो ‘माइ येलो टेबल’ के तीसरे संस्करण की मेजबानी करेंगे।

तानिया सचदेव (शतरंज खिलाड़ी), दीपा मलिक (एथलीट पैराओलंपिक रजत पदक विजेता), अमीष त्रिपाठी (लेखक), सुनीत वर्मा (फैशन डिजाइनर) और मोहित शर्मा (क्रिकेटर) जैसी कई हस्तियां एनडीटीवी गुड टाइम्स के इस शो में अतिथि के रूप में दिखाई देंगे।

कुणाल मनोरंजन के साथ ही अतिथियों के लिए पसंदीदा डिश भी तैयार करेंगे।

कपूर ने आईएएनएस से कहा, “तीसरे सत्र में भारत के पसंदीदा व्यंजन होंगे, क्योंकि इसमें प्रामाणिक सामग्री और खाना पकाने के तरीकों के साथ क्लासिक और प्रतिष्ठित व्यंजन हैं। दिल्ली से महाराष्ट्र तक बिहार से गोवा तक मुगल से हैदराबादी, केरल से गुजरात, राजस्थान से लखनऊ तक भारत के स्ट्रीट फूड। यह सत्र आपकी थाली के लिए आनंदायक होगा।”

‘माइ येलो टेबल’ का तीसरा सत्र सितंबर के आखिरी सप्ताह में प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493