प्रेमी ने की हैदराबाद की छात्रा की हत्या

हैदराबाद, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। हैदराबाद के बाहरी इलाके में मंगलवार को 12वीं कक्षा की जिस छात्रा का शव बरामद हुआ था, उसकी हत्या उसके प्रेमी ने की है। पुलिस ने बुधवार को यह कहा।

हैदराबाद, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। हैदराबाद के बाहरी इलाके में मंगलवार को 12वीं कक्षा की जिस छात्रा का शव बरामद हुआ था, उसकी हत्या उसके प्रेमी ने की है। पुलिस ने बुधवार को यह कहा।

पुलिस ने मदिनागुडा में अमीनपुर के निकट पहाड़ियों पर चांदनी जैन का शव मिलने के एक दिन बाद हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।

मियापुर निवासी 17 वर्षीया छात्रा शनिवार से लापता थी। पुलिस ने इस संबंध में अपहरण का मामला दर्ज किया था।

सीसीटीवी फुटेज से मामले की तह तक पहुंचने में मदद मिली। फुटेज में छात्रा एक युवक के साथ ऑटो रिक्शा से उतरते और झाड़ियों की तरफ जाते नजर आई।

आरोपी युवक की पहचान सांई किरन के रूप में की गई है, जो 6ठी कक्षा से 10वीं कक्षा तक मृतका के साथ पढ़ता था।

दिलचस्प बात यह है कि आरोपी सांई किरन ने मंगलवार को मृतका के घर जाकर उसके परिजनों को दिलासा भी दिया था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वे पिछले दो वर्षो से एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन अब कुछ महीनों से वह लड़की से दूर जाने का प्रयास कर रहा था।

उसने बताया कि मृतका उस पर रिश्ता कायम रखने और शादी करने का दवाब बना रही थी, इसलिए उसने उससे छुटकारा पाने का फैसला लिया।

इसी मकसद से शनिवार को वह उसे अमीनपुर की पहाड़ियों की ओर ले गया। दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद उसने लड़की को पहाड़ी से धक्का दे दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

मृतका के व्यापारी पिता किशोर जैन ने संदेह जताया है कि इस हत्या में युवक के साथ और लोग भी शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493