दुर्घटनावश चली गोली से जम्मू-कश्मीर पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के गान्दरबाल जिले में बुधवार को एक पुलिसकर्मी अपनी राइफल से दुर्घटनावश चली गोली से घायल हो गया।

श्रीनगर, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के गान्दरबाल जिले में बुधवार को एक पुलिसकर्मी अपनी राइफल से दुर्घटनावश चली गोली से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि हेड कॉन्सटेबल फारूख अहमद उस समय घायल हो गए जब उनकी राइफल से अचानक गोली चल गई। यह घटना मनिगम में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में उस समय घटी जब पुलिसकर्मी अपनी बंदूक की सफाई कर रहा था।

घायल कॉन्स्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493