नार्वे के राजदूत ने नीतीश से की मुलाकात

पटना, 13 सितंबर (आईएएनएस)। नार्वे के राजदूत नील्स रैगनर कैमस्वैग ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यहां शिष्टाचार मुलााकत की। इस क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री से कई मुद्दों पर बातचीत की।

कैमस्वेग मुख्यमंत्री सरकारी आवास पर पहुंचे और नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान नील्स रैगनर कैमस्वैग ने नीपी (नार्वे इंडिया पार्टनरशिप इनिसियेटिव) के प्रगति के संबंध में जानकारी दी।

इस क्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, एग्रो प्रोसेसिंग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में सहयोग पर भी चर्चा की गई।

राजदूत ने कहा कि नार्वे बिहार में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करना चाहता है। नार्वे बिहार में आर्थिक निवेश करने के इच्छुक है।

नार्वे के राजदूत ने भारत के साथ अपने पुराने संबंधों के बारे में चर्चा की और कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध शुरू से रहा है इसे और मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नार्वे के राजदूत नील्स रैगनर कैमस्वैग को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न् भेंटकर सम्मानित किया। नार्वे के राजदूत ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपहार भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493