महोबा, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव में बुधवार को चेकडैम में नहाने गई एक बच्ची की डूब कर मौत हो गई।
पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र दूबे ने कहा कि बुधवार की सुबह शंकर अहिरवार की बेटियां मिथलेश (13) और मोहनी (8) गांव बाहर बने चेकडैम में नहाने गई थीं। नहाते समय मोहनी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई, जहां डूबकर उसकी मौत हो गई।
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
dharmpath.com dharmpath