मंगलवार देर रात आरोपी की पत्नी ने स्वयं जब पति को दुष्कर्म करते पकड़ लिया तो उसने पुलिस को सूचना दी और पति को गिरफ्तार कराया।
परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी में मंगलवार देर रात कलयुगी सौतेले पिता ने कक्षा सात में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया।
सौतेले पिता ने घर में अकेली पाकर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच लड़की की मां आ गई और उसने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आरोपी की पत्नी ने फौरन पुलिस को सूचना दी और पति को गिरफ्तार करवाया।
लड़की का आरोप है कि उसका सौतेला पिता पहले भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है।
dharmpath.com dharmpath