एएसपी अभिनंदन ने बताया, “दिल्ली पुलिस में तैनात विवेक आर्य मंगलवार देर रात को अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जीआईपी मॉल के पास से गुजर रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनके साथ हथियार के बल पर मारपीट करके उनकी मोटरसाइकिल व अन्य सामान लूट लिया।”
उन्होंने कहा कि घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने थाना सेक्टर-39 में दर्ज कराई है। घटना के संबंध में सेक्टर-39 थाना के एसएचओ अजय कुमार ने बताया मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath