नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन सैगमेंट में लक्जरी व्यूइंग को बदलने के ध्येय के साथ स्थापित वीयू टीवी ने बुधवार को अपने अत्याधुनिक और नई तकनीक से लैस पॉप स्मार्ट टीवी, ऑफिस स्मार्ट टीवी और प्रीमियम स्मार्ट टीवी लांच किए।
वीयू भारत का सबसे अग्रणी स्मार्ट टीवी ब्रांड है। वित्त वर्ष 2016-17 में 500 करोड़ रुपए का रेवेन्यू अर्जित करने वाली इस कंपनी का लक्ष्य अब 1000 करोड़ रुपए का रेवेन्यू अर्जित करना है। सोनी और सैमसंग के बाद वीयू ब्रांड अब भारत में तीसरे स्थान पर है।
नई सीरीज लांच करने के साथ ही कंपनी ऑनलाइन सबसे ज्यादा बिकने वाले टीवी ब्रांड तथा भारत के युवाओं के पसंदीदा ब्रांड के तौर पर अपनी स्थिति को पुख्ता कर रही है।
इस लांच के तहत पहला ऐसा स्मार्ट टीवी पेश किया गया है, जिसका अनुसंधान और विकास भारत में ही हुआ है। हार्डवेयर से लेकर सॉफ्टवेयर तक पॉप स्मार्ट टीवी, वीयू टीवी द्वारा ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत निर्मित एक जगमगाता उदाहरण है।
इसके अलावा, इस लांच में दुनिया का सबसे पहला ऑफिस टीवी, ऑफिस स्मार्ट और प्रीमियम स्मार्ट टीवी पेश किया गया है। टेक्नोलॉजी, कॉन्टेंट और ऐप्स (यूट्यूब, यप टीवी, हंगामा, ईरोज आदि) के सही एकीकरण के साथ वीयू टीवी की यह नई एवं विशिष्ट स्मार्ट टीवी रेंज आज की बुद्धिमान इंटरनैट पीढ़ी के लिए एकदम उपयुक्त है।
इस लांच के मौके पर वीयू टीवी की सीईओ व डिजाइन हैड देविता सराफ ने कहा, “वीयू टीवी की ओर से नई टीवी सीरीज द्वारा हम ऐसी कार्यक्षमताओं को लेकर आए हैं जो अब से पहले कभी प्रस्तुत नहीं की गईं और जिनकी बहुत जरूरत थी। वीयू भारत में टेलीविजन टेक्नोलॉजी में नवप्रवर्तन के मोर्चे पर हमेशा आगे रहती है और हमें गर्व है कि भारत के युवाओं एवं पेशेवरों के लिए हम सबसे शानदार समाधान लेकर आए हैं।”
dharmpath.com dharmpath