मप्र : पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन (फोटो सहित)

रतलाम, 13 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की अंत्येष्टि बुधवार को उनके गृह ग्राम कालूखेड़ा में राजकीय सम्मान के साथ की गई। मुखाग्नि उनकी पुत्री गरिमा सिंह ने दी। 72 वर्षीय कालूखेड़ा का सोमवार को निधन हो गया था।

दिवंगत कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया के करीबियों में रहे कालूखेड़ा अशोकनगर के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होते रहे हैं, हालांकि वे मूलरूप से रतलाम जिले के कालूखेड़ा गांव के निवासी थे। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका दिल्ली के समीप गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां सोमवार को उनका निधन हो गया।

कालूखेड़ा की अंतिम यात्रा उनकी पैतृक गढ़ी से निकली। अंतिम यात्रा के वाहन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई नेता पार्थिव देह के साथ रहे। सशस्त्र बल ने कालूखेड़ा की पार्थिव देह को सलामी दी और राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।

कालूखेड़ा की अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, चेतन्य काश्यप, राजेंद्र पांडे, करेरा की विधायक शकुंतला खटीक, डबरा की विधायक इमरती देवी, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, तुलसी सिलावट, विजेंद्र सिंह मालाहेड़ा, पूर्व विधायक सुभाष सोजतिया, रतलाम की महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव सहित नीमच, मंदसौर, रतलाम, जावरा, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जनप्रतिनिधि और आमजन शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493